WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
PM kisan pension yojana महिला किसानों को मिल सकते हैं 12,000 रुपए

केंद्र सरकार बजट में कर सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दुगुनी करने की घोषणा

PM kisan pension yojana पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़ी महिला किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार खासकर महिला किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) की राशि दुगुनी करने की घोषणा कर सकती है। 

PM kisan pension yojana वर्तमान में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत किसानों को तीन किस्तों में 6,000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। यह राशि किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2,000-2,000 रुपए की समान तीन किस्तों में दी जाती है।

Agrosolution

पी. एम किसान योजना की 16वीं किस्त कब आएगी? योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कराना होगा Registration, जानें पूरी प्रक्रिया

लेकिन अब महिला किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस योजना के तहत बढ़ी हुई राशि की घोषणा केंद्र सरकार एक फरवरी को पेश किए जाने वाले अपने बजट में कर सकती है। योजना की राशि बढ़ाने के बाद इस पीएम किसान योजना पर सरकार को करीब हर साल 120 अरब रुपए खर्च करना पड़ेगा। इससे सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। PM kisan pension yojana

महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है सरकार

सूत्राें के मुताबिक मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है और सरकार अपने भाषणों में भी महिला सशक्तिकरण की बात करती है। PM kisan pension yojana ऐसे में सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Prime Minister Kisan Samman Nidhi) की राशि में इजाफा करके महिलाओं की आय बढ़ा सकती है। इससे महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार यह योजना लागू करके महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाएगी। हालांकि इस मामले को लेकर कृषि मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

Agrosolution

इंतजार हुआ ख़त्म! लेलो 5 लाख का अर्जेंट पर्सनल लोन; सिर्फ इतने ब्याज दर और पेपर से

देश में कितनी प्रतिशत है महिलाओं की जनसंख्या (What is the percentage of women population in the country)

PM kisan pension yojana वर्तमान में देश में 26 करोड़ किसान परिवार हैं। इसमें से 60 प्रतिशत जनसंख्या महिला किसानों की है। यदि सरकारी आंकड़ों पर नजर डाले तो इसमें से 13 प्रतिशत जनसंख्या ऐसी है जिनके पास खेती के लिए अपनी स्वयं की भूमि है यानी वह खेत मालिक हैं।

बाकी अन्य किसान किसी दूसरे के खेतों में कृषि कार्य करके अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। महिला किसानों की संख्या पुरुष किसानों से अधिक होने के कारण ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला किसानों को खुश करने के लिए और लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें अपने पक्ष करने के लिए पीएम किसान योजना के तहत महिला किसानों को दी जाने वाली राशि में इजाफा कर सकती है। 

कितनी महिलाएं जुड़ी हुई हैं पीएम किसान योजना से (How many women are associated with PM Kisan Yojana)

PM kisan pension yojana पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देश के 11 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। इसमें तीन लाख महिलाएं शामिल हैं। ऐसे में देखा जाए तो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाली महिलाओं की राशि बढ़ाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

Agrosolution

अब राशनकार्ड नहीं होने पर भी बन जाएगा आयुष्मान कार्ड, बस करना होगा यह काम…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र 2023-24 की शुरुआत में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में महिलाओं की भागीदारी का जिक्र करते हुए बताया था कि देश में करीब 3 लाख महिला किसानों को बैंक खाते में 54,000 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जा चुके हैं, उन्होंने कहा कि देश के 11 करोड़ छोटे किसान सरकार की प्राथमिकता है। PM kisan pension yojana

PM kisan pension yojana जो दशकों से लाभ से वंचित थे, इन किसानों को अब सशक्त किया जा रहा है। ऐसे में आशा की जा रही है कि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि को बढ़ा सकती है। बता दें कि पिछले साल नंवबर तक इस योजना की 15 किस्तें दी जा चुकी हैं और इस योजना पर अब तक करीब 2.81 लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार की ओर से खर्च किया जा चुका है।

योजना से किस्तवार अब तक कितने किसान हुए लाभान्वित (How many farmers have benefited from the scheme installment wise so far)

PM kisan pension yojana प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को साल 2018 के दिसंबर माह में लॉन्च किया गया था। लेकिन इसमें लाभार्थियों को किस्तों का उनके खाते में अंतरण फरवरी 2019 से शुरू हुआ। इस योजना के तहत अब तक सरकार, लाभार्थी किसानों को कितना रुपया ट्रांसफर कर चुकी है, वे इस प्रकार से है-

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) को दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया था, लेकिन फरवरी 2019 से ही सम्मान निधि की किस्तों का अंतरण चालू हुआ। इस योजना की पहली किस्त के दौरान करीब 3.16 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित हुए थे। इसकी दूसरी किस्त में 6.63 करोड़, तीसरी किस्त में 8.76 करोड़, चौथी किस्त में 8.96 करोड़, पांचवी किस्त में 10.49 करोड़, छठी किस्त में 10.23 करोड़, सातवीं किस्त में 10.23 करोड़, आठवीं किस्त में 11.16 करोड़, नौंवी किस्त में 11.19 करोड़, दसवीं किस्त में 11.16 करोड़, 11वीं किस्त में 11.27 करोड़, 12वीं किस्त में 8.99 करोड़ के आसपास किसान लाभान्वित हुए।

Agrosolution

10 लाख तक सैलरी वालों को मिलेगी खुशखबरी?

इस प्रकार इस योजना की 13वीं किस्त में 8 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए। 14वीं किस्त में 8.5 करोड़ किसानों को योजना का लाभ मिला। वहीं 15 नवंबर 2023 को सरकार ने इस योजना की 15वीं किस्त जारी की जिसमें करीब 8 करोड़ किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया। अब इस योजना की 16वीं किस्त जारी होनी है जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। PM kisan pension yojana


Discover more from Agrosolution

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

WhatsApp Channel Follow
Telegram Group Join Now
error: Content is protected !!

Discover more from Agrosolution

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading